ईरान ने अमेरिकी प्रतिबंधों को गैरकानूनी बताते हुए इराक से उड़ानें बहाल करने की अपील की है। अमेरिकी वित्त विभाग के 8 सितंबर के फैसले के बाद ग्राउंड-हैंडलिंग कंपनियों ने सेवा रोक दी, जिससे लाखों यात्री प्रभावित हुए। नजफ हवाई अड्डे के लिए एक महीने की छूट मिली है, लेकिन बगदाद, इरबिल और सुलेमानिया में सेवाएं अब भी ठप हैं।
ईरान-इराक उड़ानों पर अमेरिकी प्रतिबंध, तेहरान ने बगदाद से मदद मांगी
Source: Patrika Hindi