संसदीय समितियों के 2026-27 के पुनर्गठन में तृणमूल कांग्रेस को राज्यसभा क्षेत्राधिकार वाली आठ स्थायी समितियों में एक भी अध्यक्षता नहीं मिली। पार्टी के संसदीय दल नेता डेरेक ओ'ब्रायन ने सभापति सी.पी. राधाकृष्णन को पत्र लिखकर इसे अनुचित बताया और 2019 की तरह भेदभाव का आरोप लगाया। उन्होंने संसद के कामकाज, विधेयकों के समितियों को रेफर करने में कमी और उपाध्यक्ष पद के खाली रहने पर भी सवाल उठाए।
समिति पुनर्गठन पर TMC का विरोध, डेरेक ओ'ब्रायन ने सभापति को लिखा पत्र
Source: News18 Hindi