आरबीआई ने 1 अक्टूबर 2026 से फ्रीलांसर, यूट्यूबर्स, इन्फ्लुएंसर्स और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए विदेशी कमाई का खुलासा अनिवार्य कर दिया है। विदेशी क्लाइंट को सेवाएं निर्यात करने वालों को एक्सपोर्ट डेक्लेरेशन फॉर्म (EDF) जमा करना होगा। यह नियम यूट्यूब, AdSense, Upwork, Fiverr और Meta जैसे प्लेटफॉर्म से होने वाली आय पर लागू होगा। EDF इनवॉइस जारी होने के 30 दिनों के भीतर संबंधित बैंक में जमा करना होगा।
आरबीआई का नया नियम: कंटेंट क्रिएटर्स को विदेशी कमाई का खुलासा जरूरी
Source: News18 Hindi