विदेश मंत्रालय ने शनिवार को पाकिस्तान उच्चायोग के प्रभारी को तलब कर पंजाब सीमा पर लगातार हो रही घुसपैठ और ड्रग्स तस्करी पर कड़ा विरोध दर्ज कराया। भारत ने 2 अक्टूबर को फिरोजपुर सेक्टर की घटना पर पाकिस्तान के आरोपों को खारिज किया और सीमा सुरक्षा बलों की मिलीभगत की जांच कर तुरंत कार्रवाई की मांग की। बीएसएफ ने तीन घुसपैठियों में से दो को मार गिराया था।
पंजाब सीमा पर घुसपैठ को लेकर भारत ने पाक राजनयिक को तलब किया
Source: News18 Hindi