कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में शनिवार को खेले गए अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडली मैच में पांच बार की विश्व चैंपियन ब्राजील ने भारत को 4-0 से हरा दिया। ब्राजील के लिए एस्तेवाओ ने 28वें, पेड्रो ने 42वें और सैमुअल लीनो ने 58वें व 90+5वें मिनट में गोल किए। भारत ने शुरुआती 25-27 मिनट तक कड़ी टक्कर दी, लेकिन ब्राजील ने दबाव बनाकर मैच पर नियंत्रण कर लिया। 51,402 दर्शकों ने मैच का लुत्फ उठाया।
ब्राजील ने भारत को 4-0 से हराया, साल्ट लेक में ऐतिहासिक मुकाबला
Source: Zee News Hindi