तीन दिन की छुट्टियों में दिल्ली-एनसीआर से बड़ी संख्या में सैलानी हिमाचल और उत्तराखंड पहुंचे। शिमला, मनाली, कसौली, धर्मशाला और डलहौजी में होटलों की ऑक्यूपेंसी 90-100% रही। कुल्लू में दो दिन में एक लाख से अधिक पर्यटक और 11 हजार से ज्यादा वाहन पहुंचे। कैंची धाम और जागेश्वर धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से पार्किंग फुल हो गई और सड़कों पर लंबे जाम लगे।
हिमाचल-उत्तराखंड में छुट्टियों के चलते महाजाम, होटल फुल
Source: Amar Ujala