नवरात्रि से पहले सोशल मीडिया पर 'रेंट ए गरबा पार्टनर' के नाम से वायरल पोस्ट्स में 1,000 से 6,000 रुपए के सिल्वर, गोल्ड और प्लैटिनम पैकेज का दावा किया जा रहा है। अहमदाबाद साइबर पुलिस ने इन्हें फर्जी बताकर लोगों को सतर्क किया है। साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, ठग वेरिफाइड अकाउंट और फॉलोअर्स का इस्तेमाल कर भरोसा जीतते हैं और जल्दबाजी में पैसे भेजने का दबाव बनाते हैं। ठगी होने पर तुरंत नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत करें।
नवरात्रि में 'रेंट ए गरबा पार्टनर' स्कैम, अहमदाबाद पुलिस ने किया आगाह
Source: Dainik Bhaskar