4 अक्टूबर 1977 को विदेश मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को हिंदी में संबोधित किया। यह संयुक्त राष्ट्र के मंच से हिंदी में दिया गया पहला भाषण था। उन्होंने 'जय जगत' का नारा दिया और वसुधैव कुटुंबकम् की परिकल्पना रखी। भाषण में रंगभेद का उन्मूलन और इजरायल की बस्तियों की निंदा की गई।
अटल बिहारी वाजपेयी का यूएन में पहला हिंदी भाषण
Source: Navbharat Times