महासमुंद के बागबाहरा वनपरिक्षेत्र के ग्राम झिटकी में देर रात करीब डेढ़ बजे एक तेंदुआ घर में घुस गया और यादव परिवार के छह सदस्यों पर हमला कर दिया। हमले में चार पुरुष और दो महिलाएं घायल हुईं, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें रायपुर रेफर किया गया है। परिवार ने तेंदुए को एक कमरे में बंद कर दिया, जिसके बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर उसका सफल रेस्क्यू कर लिया।
महासमुंद में घर में घुसा तेंदुआ, छह घायल
Source: IBC24 Hindi