छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में बिना प्रशासनिक अनुमति आयोजित स्वास्थ्य शिविर पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब सात लाख 18 हजार रुपये मूल्य की दवाइयां, सप्लीमेंट्स और उपकरण जब्त किए। कोरगुड़ा पंचायत भवन में लगे शिविर की अनुमति स्वास्थ्य विभाग और पंचायत दोनों ने नकार दी। ग्रामीणों का आरोप है कि दस हजार रुपये की जांच सौ रुपये में कराने का प्रचार कर उनसे उत्पादों के नाम पर अधिक राशि वसूली गई।
बालोद में बिना अनुमति स्वास्थ्य शिविर पर कार्रवाई
Source: Nai Dunia