जैकी श्रॉफ ने खुलासा किया है कि संजय लीला भंसाली की फिल्म देवदास (2002) में चुन्नीलाल का सपोर्टिंग रोल पहले कई एक्टर्स ने ठुकरा दिया था, क्योंकि लीड रोल शाहरुख खान कर रहे थे। जब कोई तैयार नहीं हुआ तो ऑफर जैकी के पास आया और उन्होंने खुशी से स्वीकार कर लिया। उन्होंने कहा कि इंटरवल में सिर्फ खड़े रहने पर भी वे दिख जाते हैं। 44 करोड़ के बजट की यह फिल्म वर्ल्डवाइड 99.87 करोड़ रुपये कमाकर हिट रही थी।
जैकी श्रॉफ ने बताया देवदास में चुन्नीलाल का रोल क्यों किया
Source: TV9 Bharatvarsh