भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने एवरेस्ट फूड प्रोडक्ट्स के पैकेटबंद जीरा पाउडर के एक बैच को बाजार से तुरंत वापस लेने का आदेश दिया है। गोवा से लिए गए सैंपल में Azoxystrobin और Thiamethoxam कीटनाशक अवशेष तय सीमा से अधिक पाए गए, जिसके बाद रेफरल लैब ने भी इसे असुरक्षित घोषित किया। कंपनी को रिकॉर्ड रखने और सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।
FSSAI ने एवरेस्ट के जीरा पाउडर का बैच वापस मंगाया
Source: Live Hindustan