एशियाई खेलों में भारतीय हॉकी टीम को स्वर्ण पदक दिलाने वाली भिवानी की ईशिका सम्भरवाल का रविवार को शहर में भव्य स्वागत हुआ। भगत सिंह चौक पर खेलप्रेमियों ने उनका अभिनंदन किया और खुली गाड़ी में रोड शो निकाला गया। ईशिका ने स्वर्ण पदक परिवार को समर्पित किया और कहा कि टीम ने ओलंपिक के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है, अब ध्यान ओलंपिक तैयारी पर है।
एशियाई खेलों की स्वर्ण विजेता ईशिका का भिवानी में जोरदार स्वागत
Source: Dainik Tribune Hindi