भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती परिसंचरण और ट्रफ लाइन के प्रभाव से कम से कम 20 राज्यों के लिए ताजा अलर्ट जारी किया है। 4 से 10 अक्टूबर के बीच पूर्वी, पूर्वोत्तर, दक्षिणी और मध्य भारत में बारिश, गरज-चमक और 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 6 से 10 अक्टूबर के बीच हल्की से छिटपुट बारिश हो सकती है।
IMD का 20 राज्यों के लिए अलर्ट, 60 किमी/घंटा तक हवाएं
Source: News18 Hindi