मौसम विभाग ने सिक्किम, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, पूर्वी मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, केरल और तटीय आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश की चेतावनी जारी की है। सिक्किम, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के ऊपर सक्रिय ट्रफ के कारण बारिश का दौर जारी है। राजस्थान में सोमवार को मौसम शुष्क रहने और तापमान सामान्य से 2-4 डिग्री बढ़ने की संभावना है, जबकि 7 अक्टूबर को श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में हल्की बारिश हो सकती है।
कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, राजस्थान में मौसम बदलेगा
Source: Samachar Jagat