भारतीय टीम इस महीने के अंत में न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी, जहां 22 अक्टूबर से टी20 सीरीज शुरू होगी। चयन समिति की बैठक मंगलवार या बुधवार को संभावित है, जिसमें तीनों प्रारूपों की टीमें चुनी जाएंगी। तेज गेंदबाज आकाश दीप की टेस्ट टीम में वापसी तय मानी जा रही है, जो सात महीने बाद फिट होकर लौटे हैं। कप्तान शुभमन गिल के आखिरी दो वनडे से आराम लेने पर उप-कप्तान श्रेयस अय्यर कप्तानी कर सकते हैं।
न्यूजीलैंड दौरे के लिए श्रेयस अय्यर को वनडे कप्तानी की जिम्मेदारी मिल सकती है
Source: NDTV India