जीएसटी काउंसिल की 57वीं बैठक 8 अक्टूबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में होगी, जिसमें करदाताओं को राहत देने वाले कई प्रस्तावों पर विचार किया जाएगा। गिरफ्तारी के लिए अदालती मंजूरी और आपराधिक कार्रवाई की सीमा 1 करोड़ से 5 करोड़ रुपये करने पर चर्चा संभव है। सोने-चांदी पर आईजीएसटी छूट खत्म करने और कर्मचारियों के बीमा पर आईटीसी की अनुमति देने पर भी निर्णय हो सकता है।
जीएसटी काउंसिल की बैठक 8 अक्टूबर को, कई बड़े प्रस्तावों पर चर्चा
Source: Navbharat Times