सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि उसने फॉर्म-6 में किसी बदलाव को मंजूरी नहीं दी है। कुछ घंटों बाद चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया कि मूल फॉर्म-6 में कोई बदलाव नहीं किया गया, बल्कि बिहार एसआईआर के दौरान एक अतिरिक्त घोषणा पत्र जोड़ा गया था, जिसे शीर्ष अदालत ने बरकरार रखा है। आयोग ने 26 सितंबर की प्रेस विज्ञप्ति हटाने के दावों को भी खारिज किया।
फॉर्म-6 पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद चुनाव आयोग की सफाई
Source: Live Hindustan