भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज शाम 7 बजे लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। वनडे सीरीज 2-1 से जीतने के बाद भारतीय टीम आत्मविश्वास से भरी है, जबकि वेस्टइंडीज टी20 प्रारूप में मजबूत मानी जाती है। मैच स्टार स्पोर्ट्स और डीडी स्पोर्ट्स पर टीवी तथा जियोहॉटस्टार पर ऑनलाइन देखा जा सकता है।
भारत-वेस्टइंडीज टी20 सीरीज का आगाज आज लखनऊ में
Source: Live Hindustan