महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) के उम्मीदवारों का विरोध प्रदर्शन पुणे में छठे दिन भी जारी है। राकांपा (शरदचंद्र पवार) के विधायक रोहित पवार ने देवेंद्र फडणवीस सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि अगर मांगें पूरी नहीं हुईं तो 1,00,000 से अधिक छात्र पुणे बंद करेंगे या मुंबई में मंत्रालय तक मार्च निकालेंगे। उन्होंने एमपीएससी चेयरमैन विवेक भीमन्वार के तुरंत इस्तीफे और भर्ती प्रक्रिया की ऑडिट की मांग की। राहुल गांधी के 7-8 अक्टूबर को प्रदर्शनकारियों से मिलने की संभावना है।
एमपीएससी आंदोलन: रोहित पवार का 48 घंटे का अल्टीमेटम
Source: Navbharat Times