पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद की रेजीनगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के दौरान आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) प्रमुख हुमायूं कबीर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वोट डालने के बाद कबीर ने पुलिस पर कई बूथों पर मतदान प्रक्रिया में दखल और मुस्लिम मतदाताओं को निशाना बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि पिछले दो महीनों में उनके 64 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है। मतगणना 9 अक्टूबर को होगी।
रेजीनगर उपचुनाव में हुमायूं कबीर हिरासत में, पुलिस पर आरोप
Source: Lokmat Hindi