भोपाल के लाल परेड ग्राउंड पर 'सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026' आयोजित हुआ, जहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवाओं से सीधा संवाद किया। सीएम ने घोषणा की कि अगले साल दो बार पीएससी परीक्षा होगी, 12 नए मेडिकल कॉलेज और 12 स्किल यूनिवर्सिटी खुलेंगी। शोधार्थियों की राशि 16 हजार से बढ़ाकर 25 हजार रुपए मासिक की जाएगी और शासकीय महाविद्यालयों में प्रतियोगी परीक्षाओं की फ्री कोचिंग शुरू होगी।
सीएम यूथ कॉन्क्लेव में युवाओं को सौगातों का पिटारा
Source: Lokmat Hindi