पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के चंडीगढ़ स्थित कैंप ऑफिस और OSD राजबीर सिंह घुम्मन के घर पर मंगलवार को CBI ने छापेमारी की। यह कार्रवाई पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश के एक दिन बाद हुई, जिसमें कथित भ्रष्टाचार मामले की जांच CBI को सौंपी गई थी। CBI ने घुम्मन समेत 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर करीब 8 ठिकानों पर तलाशी ली। पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।
भगवंत मान के कैंप ऑफिस पर CBI की छापेमारी, OSD समेत 6 पर FIR
Source: Hari Bhoomi