रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज और संजय गांधी अस्पताल के पैरामेडिकल छात्रों ने स्कॉलरशिप, स्टाइपेंड और सरकारी भर्ती में प्राथमिकता की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि सत्र 2023-24 के पात्र छात्रों को अब तक स्कॉलरशिप नहीं मिली और एडमिशन प्रक्रिया में देरी से पोर्टल ही नहीं खुला। उन्होंने मांगें न माने जाने पर कार्य बहिष्कार और अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है।
रीवा पैरामेडिकल छात्रों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, हड़ताल की चेतावनी
Source: Nai Dunia