रूस के ब्लैक सी तट पर बिना चालक वाले जहाज के हमले से लाइबेरिया के झंडे वाले टैंकर 'एफ्रामैक्स रियो' में आग लग गई। मंगलवार को इमरजेंसी रेस्क्यू ऑपरेशन में टैंकर के सभी 23 भारतीय क्रू सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया। किसी के घायल होने की खबर नहीं है। सिरियस क्षेत्र के समुद्र तटों को आम जनता के लिए बंद कर दिया गया है, लेकिन अधिकारियों के अनुसार वायु गुणवत्ता सुरक्षित है।
रूस के ब्लैक सी में टैंकर पर हमला, 23 भारतीय बचाए गए
Source: Punjab Kesari