लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए पहले टी20 में भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 43 गेंदों में नाबाद 102 रन की पारी खेली, जो उनके टी20 करियर का पहला शतक है। वेस्टइंडीज ने 171 रन बनाए, जिसमें शाई होप के 52 और शेरफेन रदरफोर्ड के 56 रन शामिल रहे। भारत ने 32 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।
अय्यर के शतक से भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया
Source: Lokmat Hindi