बिहार में महागठबंधन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और एसआईआर में कथित अनियमितताओं के खिलाफ बुधवार को राज्यव्यापी आक्रोश मार्च निकाला। तेजस्वी यादव के आह्वान पर राजद, कांग्रेस और सहयोगी दल हर प्रखंड में सड़कों पर उतरे। पटना में कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी, अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतले फूंके तथा इस्तीफे की मांग की। 8 अक्टूबर को जिला मुख्यालयों पर धरना और लोकभवन मार्च की तैयारी है।
महागठबंधन का आक्रोश मार्च, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
Source: Lokmat Hindi