छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के तेतला गांव में कपूर चंद्र गुप्ता डिग्री कॉलेज के प्राध्यापक का कथित अपहरण कर चार युवकों ने उनकी आंखों पर पट्टी बांधकर मारपीट की और परिजनों से 90 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए। परिजनों ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर प्राध्यापक को सुरक्षित बरामद किया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, तीन अन्य की तलाश जारी है।
रायगढ़ में कॉलेज प्राध्यापक का अपहरण, 90 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर
Source: IBC24 Hindi