चंबल नदी में बिना ट्रीटमेंट गंदा पानी गिरने से संकट

चंबल नदी में बिना ट्रीटमेंट गंदा पानी गिरने से संकट

धौलपुर नगर परिषद क्षेत्र से चंबल नदी में लंबे समय से बिना ट्रीटमेंट के गंदे नालों का पानी गिर रहा है। सागरपाडा और राजघाट समेत कई स्थानों से यह पानी सीधे नदी में मिल रहा है, जबकि तगावली और सागरपाडा में एसटीपी प्लांट मौजूद हैं। चंबल देश की सबसे स्वच्छ नदियों में गिनी जाती है और डॉल्फिन, घड़ियाल समेत जलीय जीवों का बसेरा है। नदी से धौलपुर और भरतपुर की पेयजल आपूर्ति भी होती है।

Source: Patrika Hindi

More in Science & Environment

Read the live feed on ZapIndies