बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान दुबई के एक कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां उनकी एक झलक पाने के लिए वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सलमान सुरक्षा घेरे में नजर आ रहे हैं और फैंस 'सलमान भाई' के नारे लगा रहे हैं। उन्होंने ब्लू शर्ट, पैंट और ब्लेजर पहनी थी। फिलहाल उनके पास 'मातृभूमि' और 'मॉन्स्टर' फिल्में हैं।
दुबई इवेंट में सलमान खान की झलक पाने को उमड़ी भीड़
Source: TV9 Bharatvarsh