दीपावली और छठ से पहले हवाई किराए में भारी उछाल आया है। पटना और बिहार के प्रमुख मार्गों पर टिकट 25 हजार रुपये के पार पहुंच गए हैं, जबकि बड़े शहरों में किराया 227% तक बढ़ा है। मुंबई-पटना का किराया 7,694 रुपये से 25,154 रुपये हो गया। सितंबर के मुकाबले नवंबर में किराया लगभग दोगुना हो गया है।
त्योहारी सीजन में फ्लाइट किराया 227% तक बढ़ा
Source: ABP Hindi