मौसम केंद्र भोपाल ने जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग के 12 जिलों में गर्जना और तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन के असर से पिछले 24 घंटों में 10 से अधिक जिलों में बारिश दर्ज की गई। 10 अक्टूबर से पूर्वी मध्य प्रदेश में मौसम शुष्क हो जाएगा। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को बोवनी से पहले सतर्क रहने की सलाह दी है।
मध्य प्रदेश के 12 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
Source: Nai Dunia