कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह 20 अक्टूबर से उज्जैन के महाकाल से अयोध्या के रामलला तक 950 किलोमीटर की 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा' शुरू कर रहे हैं। उन्होंने इसे गैर-राजनीतिक बताया है, लेकिन यह यूपी उपचुनावों और 'इंडिया' गठबंधन में सीट बंटवारे की खींचतान के बीच हो रही है। यात्रा मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की करीब 25-30 विधानसभा सीटों से गुजरेगी, जहां सवर्ण मतदाताओं को साधने की कोशिश है।
दिग्विजय सिंह की 950 किमी 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा' शुरू
Source: Lokmat Hindi