पृथ्वी थिएटर में शुरुआती दिनों में नाना पाटेकर ने झाड़ू को तलवार की तरह लहराकर कहा था कि उन जैसे भद्दी शक्ल वाले भी एक दिन हीरो बनेंगे। मौके पर मौजूद सदाशिव अमरापुरकर ने तालियां बजाकर उनकी हौसला-अफजाई की। झारखंड के रंगकर्मी तापस चक्रवर्ती ने 1981-82 के दौर की यह याद साझा की, जब पृथ्वी थिएटर बड़े कलाकारों की सीख देने वाली यूनिवर्सिटी जैसा था।
नाना पाटेकर ने थिएटर में झाड़ू लहराकर कहा था- हीरो बनेंगे
Source: Prabhat Khabar