वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 से पहले भारतीय बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने ईशान किशन की जमकर तारीफ की। कोटक ने कहा कि ईशान पहले की तरह आक्रामक खेलते हैं, लेकिन अब बहुत अधिक मैच्योर हो गए हैं। शुक्रवार को रांची के जेएससीए स्टेडियम में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया 2-0 की बढ़त बनाने उतरेगी। संजू सैमसन के खराब फॉर्म और मयंक यादव के महंगे साबित होने से बदलाव की संभावना है।
ईशान किशन की तारीफ में कोटक, रांची टी20 से पहले बोले- अब बहुत मैच्योर
Source: Patrika Hindi