कमल हासन और निर्देशक एस. शंकर की तमिल एक्शन-थ्रिलर 'इंडियन 3' का नया पोस्टर गुरुवार को लाइका प्रोडक्शंस ने सोशल मीडिया पर जारी किया। पोस्टर में सेनापति की वॉर मोड में वापसी का संकेत दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक पोस्ट-प्रोडक्शन तेजी से चल रहा है, क्योंकि फिल्म का बड़ा हिस्सा 'इंडियन 2' की शूटिंग के दौरान ही पूरा हो चुका था। 1996 की 'इंडियन' से शुरू हुई इस फ्रेंचाइजी के तीसरे भाग को लेकर फैंस में उत्सुकता बढ़ गई है।
'इंडियन 3' का नया पोस्टर जारी, कमल हासन का अवतार चर्चा में
Source: Zee News Hindi