सऊदी अरब में सुरक्षा हालात बिगड़ने के बीच रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। नागरिकों को सतर्क रहने, जरूरत पड़ने पर घर के अंदर रहने और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है। सोशल मीडिया पर असत्यापित वीडियो या खबरें साझा न करने की अपील की गई है। आपात स्थिति के लिए 24x7 हेल्पलाइन नंबर 8002471234 उपलब्ध है।
सऊदी अरब में भारतीयों के लिए दूतावास ने जारी की एडवाइजरी
Source: Republic Bharat