अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी और नवाचार पदक से सम्मानित किया। इससे कुछ घंटे पहले उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने एच-1बी वीजा कार्यक्रम के दुरुपयोग के आरोप में माइक्रोसॉफ्ट के खिलाफ कार्रवाई की घोषणा की थी। वेंस ने कहा कि कंपनी ने पिछले साल 6,000 अमेरिकी कर्मचारियों को निकालकर 6,300 एच-1बी वीजा और लगभग 3,000 ग्रीन कार्ड हासिल किए। माइक्रोसॉफ्ट ने कोई टिप्पणी नहीं की है।
ट्रंप ने सत्य नडेला को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी पदक से सम्मानित किया
Source: Amar Ujala