डरबन में शुक्रवार से शुरू होने वाले टेस्ट के साथ दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया 2018 के सैंडपेपरगेट विवाद के बाद पहली बार दक्षिण अफ्रीकी धरती पर आमने-सामने होंगे। मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियन दक्षिण अफ्रीका और डब्ल्यूटीसी अंकतालिका में शीर्ष पर काबिज ऑस्ट्रेलिया के बीच यह मुकाबला प्रतिष्ठा का है। दोनों टीमों के सामने खिलाड़ियों की फिटनेस और प्लेइंग इलेवन को लेकर चुनौतियां हैं।
सैंडपेपरगेट के बाद पहली बार दक्षिण अफ्रीका में भिड़ेंगे ऑस्ट्रेलिया और मेजबान
Source: News18 Hindi