रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 16, 18 और 20 अक्टूबर को भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच तीन टी20 मुकाबले शाम सात बजे से खेले जाएंगे। लोअर स्टैंड का सामान्य टिकट 250 रुपये और तीन मैचों की सीरीज टिकट 499 रुपये में मिलेगी। टिकटों की ऑनलाइन बिक्री 12 अक्टूबर से टिकट जिनी ऐप पर शुरू होगी; स्टेडियम में ऑफलाइन बिक्री नहीं होगी।
रायपुर में भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज, टिकट 250 रुपये से
Source: Nai Dunia