रायपुर में भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज, 12 अक्टूबर से टिकट

रायपुर में भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज, 12 अक्टूबर से टिकट

रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला 16 अक्टूबर को शाम 7 बजे खेला जाएगा। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के अनुसार, ऑनलाइन टिकटों की बिक्री 12 अक्टूबर को शाम 4 बजे से शुरू होगी। लोअर स्टैंड का टिकट 250 रुपये, दो टिकटों का कॉम्बो 350 रुपये और तीनों मैचों की सीरीज टिकट 499 रुपये में उपलब्ध होगी। भारतीय टीम की कप्तानी स्मृति मंधाना करेंगी।

Source: IBC24 Hindi

More in Sports

Read the live feed on ZapIndies