एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर मुकेश अंबानी को 'भारत का असली बॉस' कहकर तंज कसा और आरोप लगाया कि अंबानी अपना एकाधिकार बचाने के लिए स्टारलिंक का रास्ता रोक रहे हैं। मस्क ने कहा कि स्टारलिंक को 165 देशों में लाइसेंस मिल चुका है, लेकिन भारत में नहीं। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि भारत किसी भी क्षेत्र में एकाधिकार की अनुमति नहीं देता और सुरक्षा शर्तें पूरी होने पर लाइसेंस प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से आगे बढ़ेगी।
मस्क ने अंबानी को 'भारत का असली बॉस' कहा, स्टारलिंक पर तंज
Source: Aaj Tak