रेखा ने खुलासा किया था कि अमिताभ बच्चन के सामने वह इतनी नर्वस हो जाती थीं कि रटे-रटाए डायलॉग भूल जाती थीं। यह बात उन्होंने सिमी ग्रेवाल के शो में साझा की, जिसका जिक्र यासिर उस्मान की किताब में भी है। अमिताभ की सलाह ने उनकी एक्टिंग का अंदाज बदल दिया। दोनों ने 'दो अनजाने', 'सिलसिला' और 'मुकद्दर का सिकंदर' जैसी फिल्मों में साथ काम किया।
रेखा अमिताभ के सामने घबराती थीं, डायलॉग भूल जाती थीं
Source: News18 Hindi