राजस्थान पंचायत चुनाव: आरएलपी अकेले लड़ेगी, बेनीवाल का ऐलान

राजस्थान पंचायत चुनाव: आरएलपी अकेले लड़ेगी, बेनीवाल का ऐलान

राजस्थान में आगामी पंचायत समिति और जिला परिषद चुनावों के लिए राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) अकेले चुनाव लड़ेगी। पार्टी प्रमुख एवं नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल की अध्यक्षता में जयपुर में हुई प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के टिकट वितरण पर जिलावार मंथन हुआ और जल्द ही उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने के संकेत दिए गए। पार्टी का जोर ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक सीटों पर प्रत्याशी उतारने और किसान-युवा मुद्दों को उठाने पर है।

Source: Patrika Hindi

More in Politics

Read the live feed on ZapIndies