मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले दिल्ली में करीब 25,000 पुलिस व अर्धसैनिक जवान तैनात किए गए हैं। दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों पर प्रवेश-निकास पर पाबंदियां लगाई गई हैं और सीमाओं, रेलवे स्टेशनों व बस टर्मिनलों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार किया है, जबकि CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने सरकार पर 'डरी हुई' होने का आरोप लगाया है।
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में कड़ी सुरक्षा
Source: Dainik Tribune Hindi