मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के प्रस्तावित प्रदर्शन को रोकते हुए दिल्ली पुलिस ने शनिवार को जंतर-मंतर पहुंचने की कोशिश कर रहे लगभग 500 प्रदर्शकारियों को हिरासत में ले लिया। रीगल सिनेमा, मिंटो ब्रिज और आकाशवाणी भवन के पास से लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने एहतियातन सभी 15 जिलों में आपराधिक पृष्ठभूमि वाले 600 से अधिक लोगों को भी हिरासत में लिया और नयी दिल्ली में निषेधाज्ञा लागू है।
कॉजपा प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस ने 500 प्रदर्शकारियों को हिरासत में लिया
Source: IBC24 Hindi