भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला रविवार को इंदौर के होलकर स्टेडियम में शाम सात बजे खेला जाएगा। रांची में वेस्टइंडीज ने शाई होप (102*) और शेरफेन रदरफोर्ड (84) की पारियों के दम पर छह विकेट से जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर कर ली थी। इंदौर की सपाट पिच और छोटी बाउंड्री पर फिर बल्लेबाजों का दबदबा रहने की उम्मीद है।
इंदौर में तीसरे टी20 में रांची का बदला लेने उतरेगी भारत
Source: News18 Hindi