गुजरात के साबरकांठा जिले के ईडर तालुका स्थित गणेशपुरा गांव में रावत समाज के 75 से अधिक हिंदू परिवारों ने कथित उत्पीड़न और धमकियों के चलते गांव छोड़ने की चेतावनी दी है। ग्रामीणों का आरोप है कि धार्मिक आस्था पर हमले और बेटियों की सुरक्षा को लेकर उन्हें लगातार डराया जा रहा है। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के समर्थन के बाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके बाद गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
साबरकांठा के गणेशपुरा में 75 हिंदू परिवारों ने छोड़ने की दी चेतावनी
Source: News18 Hindi