जबलपुर में 2019 से सितंबर 2026 तक करीब 8 लाख वाहन चालकों को 28 करोड़ रुपये के ई-चालान भेजे गए, लेकिन वसूली महज 7 करोड़ 75 लाख रुपये की हुई। केवल 2 लाख 13 हजार चालकों ने जुर्माना जमा किया, जिससे 19 करोड़ रुपये बकाया हैं। स्मार्ट सिटी और यातायात पुलिस के पास वसूली के सीमित अधिकार होने से कार्रवाई प्रभावी नहीं हो पा रही है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर अब कार्ययोजना बनाई जा रही है।
जबलपुर में 28 करोड़ के ई-चालान, वसूली महज 7.75 करोड़
Source: Nai Dunia