शारदीय नवरात्रि 2026 का शुभारंभ 11 अक्टूबर से होगा और 20 अक्टूबर को विजयादशमी के साथ समापन होगा। नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा और व्रत किए जाएंगे। द्रिक पंचांग के अनुसार आश्विन शुक्ल प्रतिपदा 10 अक्टूबर की रात शुरू होगी, पर उदया तिथि मानने से पहला व्रत 11 अक्टूबर को ही रखा जाएगा। घटस्थापना के लिए सुबह 6:19 से 10:12 बजे तक और अभिजीत मुहूर्त 11:44 से 12:31 बजे तक शुभ रहेगा।
शारदीय नवरात्रि 11 अक्टूबर से, 20 अक्टूबर को विजयादशमी
Source: Lokmat Hindi